Fatehpur: The last phase of the state government running on lies - Akhilesh Yadav
Fatehpur: The last phase of the state government running on lies - Akhilesh Yadav

फतेहपुर : झूठ पर चलने वाली प्रदेश सरकार का अन्तिम दौर - अखिलेश यादव

- जिले को दी गई सपा सरकार की सीवर लाईन भाजपा ने आज तक नहीं बनाई फतेहपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। दीपक का तेल जब खत्म होने वाला होता है तो उसकी लौ तेज हो जाती है। अब यही हाल भाजपा का है। झूठ के सहारे चलने वाली प्रदेश सरकार अब अपने अंतिम दौर में है। उक्त विचार शनिवार को चित्रकूट से वापस लौटते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फतेहपुर जिले में मीडिया से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। जिले की सीमा में जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद फतेहपुर के राधा नगर में कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद अशोक पटेल व सपा अधिवक्ता मोर्चा के प्रदेश सचिव सुनील उमराव ने भी अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने का झूठा बयान देकर इस सरकार ने बेरोजगारों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा फतेहपुर शहर को सीवर लाइन का प्रस्ताव उनकी सपा सरकार में हो गया था लेकिन इस सरकार ने फतेहपुर को सीवर लाइन तक नहीं दिया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी बुलडोजर की सरकार है। केवल गरीबों के आशियाने तोड़ने का काम किया है जबकि सड़कों में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं लेकिन ये गड्ढे इस भाजपा सरकार के मंत्रियों व नेताओं को दिखाई नहीं देते। अखिलेश यादव ने कहा जुमलेबाजों की सरकार है और वह जुमला अब जनता को साफ दिखाई पड़ रहा है। चित्रकूट दर्शन करने गए थे वहां क्या मांगा के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा चित्रकूट में उन्होंने कामतानाथ स्वामी से कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए तो सभी संतो ने कह दिया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं, उन्होंने कहा आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है और जिस तरीके से जगह-जगह पर भारी मात्रा में कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं इससे साफ जाहिर है कि कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है गजब की ऊर्जा है और यही ऊर्जा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को अपने साथ शामिल करेंगे कि नहीं के सवाल पर उन्होंने कहा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ही नहीं तमाम छोटे छोटे दल उनके साथ होंगे और सभी मिलकर इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस दौरान कोरोना वैक्सीन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कोरोना जैसी बीमारी से अमेरिका में बहुत लोगों की मौत हुई है। इस बीमारी से नकारा नहीं जा सकता। एहतियात बरतना आवश्यक है और सरकार को भी चाहिए कि कोरोना को लेकर गंभीर रहे। तभी आम जनमानस पर वैक्सीन को लेकर गंभीरता बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव, महामंत्री डीजी कुशवाहा, हाजी रजा, मोहम्मद आजम, चंद प्रकाश लोधी, जितेंद्र यादव उर्फ सोनू भैया, सतीश राज, अरुण यादव, संगीता राज पासी, जगदीश सिंह चौहान, रामेश्वर दयाल दयालु, जेपी यादव, राजेश चौधरी, केतकी सिंह, नफीसउद्दीन सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in