fatehpur-swami-dayanand-saraswati-worked-to-eradicate-the-evils-of-society---arvind-kumar-gupta
fatehpur-swami-dayanand-saraswati-worked-to-eradicate-the-evils-of-society---arvind-kumar-gupta

फतेहपुर: स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज कि कुरीतियों को मिटाने के लिए किया काम-अरविंद कुमार गुप्ता

-महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की मनाई जयंती फतेहपुर, 12 फरवरी (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों अंधविश्वास को मिटाने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। उक्त विचार नगर पालिका परिषद बिंदकी के पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक थे इसके अलावा समाज सुधारक तथा आर्य समाज के संस्थापक भी थे निश्चित रूप से उनकी विचारधाराओं से भविष्य में भी देश और समाज को हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस मौके पर दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने भौतिक शास्त्र के माध्यम से समूचे राष्ट्र का कल्याण किया था। उन्होंने बताया था कि मनुष्य का मुख्य धर्म मानव धर्म है। उन्होंने परोपकार, मानव सेवा, कर्म एवं ज्ञान पर अधिक बल दिया था। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश भारती ने कहा कि महंत स्वामी दयानंद सरस्वती ने सन्यासी जीवन अपनाया था और जीवन के सच को जाने के लिए प्रबल इच्छा थी उन्होंने ज्ञान के लिए पूरे देश का भ्रमण भी किया और वैदिक शास्त्रों का ज्ञान भी अर्जित किया था। कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य नरेश कुमार राजन, अनिल कुमार आर्य, भारती तहसील मंत्री तरुण कुमार पांडे, आशीष सिंह, जितेंद्र कुमार बाजपेई, सुभाष चंद्र, दीपशिखा देवी, विकास द्विवेदी, वीरेंद्र पाल सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं तथा भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in