fatehpur-minister-of-state-for-prisons-gave-bus-passenger-waiting-room-area-residents-happy
fatehpur-minister-of-state-for-prisons-gave-bus-passenger-waiting-room-area-residents-happy

फतेहपुर: कारागार राज्यमंत्री ने बस यात्री प्रतीक्षालय की दी सौगात, क्षेत्रवासी खुश

फतेहपुर,17 मार्च (हि.स.)। जिले के खजुहा विकास खंड के जाफरगंज के अंतर्गत संपन्न हुए विकास कार्यों को कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बस स्टॉप में यात्री प्रतीक्षालय सहित पंचायत घर का उद्घाटन कर क्षेत्र वासियों को विकास की सौगात दी। जिससे क्षेत्रवासियों के चेहरों में मुस्कान खिल गई। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय सहित कई सीसी मार्गो को जनता को समर्पित किया गया है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि दुर्गम क्षेत्र में भी बसें पहुँचे और लोगों की राह सुगम बने। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी जनप्रतिनिधियों ने तिरहर क्षेत्र के विकास के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जिसके चलते आज भी तिरहर क्षेत्र के दर्जनों गांव मुख्य मार्गों से कटे हैं। जैसे ही उन्हें जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जनप्रतिनिधि चुना उसी दिन से यह संकल्प लिया था तिरहर का विकास सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र का विकास प्रमुख लक्ष्य है वह दिन दूर नहीं होगा जब तिरहर मुख्य मार्गों से जुड़ा होगा। आजादी के बाद से आज तक तिरहर का विकास न होना यह पूर्व के जनप्रतिनिधियों की मानसिकता दर्शाता है कि उन्होंने क्षेत्र की विकास के प्रति ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा सत्ता संभालते ही मैंने तिरहर सहित जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को सर्वोपरि माना। इसी क्रम में दर्जनों गांव के अंदर संपर्क मार्गों का आज उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं होगा जब तिरहर के सभी संपर्क मार्ग मुख्य मार्गों से जुड़े होंगे। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यक्रम का व्यौरा जनता को समर्पित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in