fatehpur-kavi-litterateurs-honored-by-sahitya-vikas-samiti
fatehpur-kavi-litterateurs-honored-by-sahitya-vikas-samiti

फतेहपुर : साहित्य विकास समिति द्वारा कवि साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

- उमाशंकर को बिंदकी साहित्यिक तथा अनिल तिवारी "निर्झर" को प्रदान किया गया साहित्य प्रतिभा सम्मान फतेहपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। जिले में मंगलवार को बसंत पंचमी के मौके पर साहित्य विकास समिति द्वारा कवि व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। हास्य व्यंग के चित परिचित कवि व साहित्यकार उमाशंकर को बिंदकी साहित्य सम्मान तथा अनिल तिवारी "निर्झर" फतेहपुरी को साहित्य प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। बिन्दकी नगर के महरहा रोड में कवि एवं साहित्यकार मृत्युंजय पांडेय राजन के आवास पर बसंत पंचमी के मौके पर साहित्य विकास समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें साहित्य विकास समिति द्वारा हास्य व्यंग के चिर परिचित कवि एवं साहित्यकार उमाशंकर ओमर को बिंदकी साहित्य सम्मान 2021 तथा अनिल तिवारी निर्झर फतेहपुरी को साहित्य प्रतिभा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कवि एवं साहित्यकारों ने कहा कि निश्चित रूप से कवि एवं साहित्यकारों को देश प्रेम समाज को सही दिशा देने वाले साहित्य के साथ-साथ हास्य व्यंग पर भी लेखनी चलानी होगी। एक और देश प्रेम को लेकर लिखे जाने वाले कविताएं और साहित्य से देश और समाज सशक्त होगा। वही निश्चित रूप से हास्य व्यंग से व्यक्ति प्रसन्न होगा और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इस मौके पर नारायण प्रसाद तिवारी रसिक, बृज मोहन पांडेय विनीत, रहमतुल्ला नजमी रसखान, धर्मेंद्र कट्टर, भारत सिंह सरल, वेद प्रकाश वेद, उमा शंकर अनिल वर्मा, आकांक्षा द्विवेदी, आलोक, मृत्युंजय पांडेय राजन, हयातुल्लाह नजमी, सुनील पुरी, योगेंद्र अकड़ सहित तमाम कवि एवं साहित्यकार मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in