fatehpur-enchanted-poets-got-a-lot-of-applause-from-the-poems-of-patriotism-and-patriotism-at-kavi-sammelan
fatehpur-enchanted-poets-got-a-lot-of-applause-from-the-poems-of-patriotism-and-patriotism-at-kavi-sammelan

फतेहपुर : कवि सम्मेलन में देश प्रेम तथा हास्य व्यंग की कविताओं से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कवियों को खूब मिली वाहवाही

- साहित्य विकास समिति द्वारा काव्य पुस्तकों का किया गया विमोचन फतेहपुर,17 फरवरी (हि.स.)। साहित्य विकास समिति द्वारा जिले में आयोजित काव्य गोष्ठी में बुधवार को दो काव्य संग्रह पुस्तकों का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार और कवियों द्वारा किया गया। वही इस मौके पर विभिन्न कवियों व साहित्यकारों द्वारा देश प्रेम तथा हास्य व्यंग से ओतप्रोत कविताएं पढ़कर खूब तालियां बटोरी गई। बिन्दकी नगर के मोहल्ला महरहा रोड कवि एवं साहित्यकार मृत्युंजय पांडे के आवास पर साहित्य विकास समिति द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में डॉक्टर कृष्ण खत्री द्वारा रचित कदम तथा डॉ विजय अग्निहोत्री हिंदी साहित्य का निकस साहित्य ग्रंथ का विमोचन किया गया। इस मौके पर कभी हम साहित्यकार उमाशंकर ने पढ़ा बिन पानी सब सुना सुना, जीवन का आधार है पानी इस अद्भुत अभिराम सृष्टि को ईश्वर का उपहार है पानी। कवि कृष्ण कुमार गुप्ता नवीन ने पढ़ा "दीवारों पर जाने कितने चित्र बनाएं हम, अपने घर की दीवारें भी न बचा पाए हम। कवि डॉ विजेंद्र अग्निहोत्री ने कविता पाठ में सुनाया कि "जब मौका आएगा, अड़चनों से निपट लूंगा।" इसके अलावा साहित्यकार मृत्युंजय पांडेय, सुनील पुरी सहित तमाम कवि लोगों ने देश प्रेम और हास्य से ओतप्रोत का डांस सुना कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर कवि एवं साहित्यकार नारायण प्रसाद तिवारी, डॉक्टर ब्रजमोहन पांडेय विनीत रहमतुल्ला नजमी रसखान, धर्मेंद्र कट्टर, भारत सिंह सरल, वेद प्रकाश वेद, उमाशंकर, अनिल वर्मा, आकांक्षा द्विवेदी, आलोक गौड, मृत्युंजय पांडेय राजन, हयातुल्लाह नजमी, योगेंद्र अखंड, सुनील पुरी की अपनी कविताएं का श्रोताओं ने आनंद लिया। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in