fatehpur-bjp-state-president-swatantra-dev-singh-reached-the-house-of-the-deceased-bjpmen-from-corona
fatehpur-bjp-state-president-swatantra-dev-singh-reached-the-house-of-the-deceased-bjpmen-from-corona

फतेहपुर: कोरोना से दिवंगत भाजपाईयों के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

- दुखी परिजनों को हर तरह के सहयोग का पार्टी की ओर से दिलाया भरोसा फतेहपुर, 12 जून (हि.स.)। जिले में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन हुआ। वह कोरोना महामारी से दिवंगत हो चुके पार्टी के पूर्व विधायक, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के घर पहुँचे। परिजनों से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए पार्टी की तरफ से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया। परिजनों से सांत्वना व्यक्त करते हुए दिवंगत कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी व संगठन मजबूती के लिए किये गये कार्यों की सराहना की। आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जिले में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह दस बजे आगमन हुआ। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष का यह कार्यक्रम, जिले के दस पार्टी के पूर्व विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिन्हें कोरोना महामारी के चलते जान गंवानी पड़ी, उनके घर पहुँच कर सांत्वना देने का था। सबसे पहले हुसैनगंज के अजमतपुर आदिल गांव निवासी स्व. मिथलेश बाजपेई जो बूथ अध्यक्ष थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उनके घर पहुच कर परिजनों से मिले, बात की, उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में शहर के आबू नगर मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय मंत्री स्व. सुधा मौर्य, गुरू पैलेस जीटी रोड निवासी मंडल अध्यक्ष स्व. संजय गुप्ता, मुराईनटोला निवासी पूर्व विधायक स्व. महेन्द्र नारायण प्रताप सिंह, पटेल नगर निवासी पूर्व विधायक स्व. रक्षपाल सिंह लोधी, शादीपुर निवासी पूर्व जिला महामंत्री स्व. नीलिमा सिंह चौहान, गढ़ीवा निवासी बूथ अध्यक्ष स्व. धनंजय पाल, ग्राम मऊ निवासी बूथ अध्यक्ष स्वतंत्र लोधी, ग्राम अंदौली निवासी सेक्टर प्रभारी स्व. अभिषेक गिहार व खागा कस्बा निवासी पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल सिंह के घर भी पहुच कर परिजनों से मिलकर दिवंगत पार्टीजनों की प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित किया और परिजनों से सांत्वना व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिले में भाजपा संगठन की नींव रखने व उसे खड़ा करने में पूर्व विधायक स्व. रक्षपाल सिंह लोधी व स्व. महेन्द्र नारायण प्रताप सिंह का अमूल्य योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्ष युवा पीढ़ी के पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। इस कोरोना महामारी ने हमारे कर्मठ, ईमानदार व निष्ठावान जिन कार्यकर्ताओं को हमसे छीन लिया है उन सभी को पार्टी की तरफ से हम सब लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, विधायक विक्रम सिंह, महामंत्री उदयवीर सिंह सहित तमाम पार्टीजन मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in