fatehpur-activists-welcomed-the-newly-appointed-state-minister-tarun-bajpai-of-abvp
fatehpur-activists-welcomed-the-newly-appointed-state-minister-tarun-bajpai-of-abvp

फतेहपुर: अभाविपा के नवमनोनीत प्रदेश मंत्री तरुण बाजपेई का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

फतेहपुर, 01 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अधिवेशन में तरुण बाजपेई को पुन: प्रदेश मंत्री बनाकर महती जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्रदेश मंत्री तरुण बाजपेई का मनोनीत होने के पश्चात प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने कानपुर-फतेहपुर सीमा के छिवली नदी पर जोरदार स्वागत किया। शहर मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कालेज, नउआ बाग व सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता से तरुण बाजपेई ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न शैक्षिक समस्याओं को लेकर साल भर काम किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कालेज में विद्यार्थी परिषद को पहुँचाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शीघ्र हो क्रियान्वयन सहित 4 प्रस्ताव भी अधिवेशन में पारित हुये जिनको लेकर जल्द ही प्रदेश सरकार से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। प्रदेश अधिवेशन में जिले से 20 कार्यकर्ता सम्मलित हुये थे। जिले से शिवम गुप्ता को प्रान्त सहप्रमुख, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य प्राची श्रीवास्तव, अंकित जायसवाल, जीशान नकवी, नवनीत सिंह, हिमांशू त्रिपाठी, ऋतिक ओमर को बनाया गया। इस मौके पर सह जिला संयोजक गौरव शुक्ला, नगर मंत्री सूर्य पाठक, शुभम वर्मा, धनंजय सिंह, आदित्य सिंह, सुमित सिंह, अयान पांडे, हर्षित बाजपेई, प्रशांत तिवारी, मधुराज विश्वकर्मा, संतु तिवारी, सावन गुप्ता, ऐश्वर्य चंदेल सहित आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in