fatehpur-activists-for-panchayat-elections-get-stuck---indrajit-kori
fatehpur-activists-for-panchayat-elections-get-stuck---indrajit-kori

फतेहपुर : पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता डट जाएं - इंद्रजीत कोरी

- पंचायत चुनाव को लेकर हुई समाजवादी पार्टी की बैठक फतेहपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। आगामी पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कार्यकर्ता डट जाएं और संगठन को मजबूत करें। उक्त बातें समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी ने कही। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है लगातार किसान आंदोलन चल रहे हैं। इसके बावजूद कृषि कानून वापस नहीं लिए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया कि सरकार पूरी तरह से किसानों के विरोध में है। पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसानों के साथ आम जनता भी परेशान हैं ऐसी सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चलते भ्रष्टाचार, अत्याचार, महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बढ़ी है, बेरोजगार मारा मारा घूम रहा है, महंगाई चरम सीमा पर है। बैठक को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा ने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकारों से त्रस्त है और जनता चाहता है की सरकारों में बदलाव और निश्चित रूप से जनता आने वाले समय में दोनों सरकारों को हटाने का काम करेगी। सपा नेत्री अनु मिश्रा, कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र कुमार कोरी, सपा नेता पंकज यादव, राजू सिंह मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in