farmer-dies-due-to-debt-of-rs-10-lakh-in-hamirpur
farmer-dies-due-to-debt-of-rs-10-lakh-in-hamirpur

हमीरपुर में 10 लाख रुपये के कर्ज से परेशान किसान की मौत

- खेत में अच्छी फसल न होने पर लगा सदमा हमीरपुर, 03 मार्च (हि.स.)। सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर गांव में बुधवार को 10 लाख रुपये के कर्ज अदा करने की चिंता में परेशान एक किसान की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के विदोखर गांव निवासी रामपाल वर्मा (50) दो बीघे जमीन का मालिक था। इससे परिवार का भरण पोषण होता है। उसने खेती के लिये ट्रैक्टर भी ले रखा था। ये आज खेत गया था जहां फसल अच्छी न होने पर उन्हें सदमा लगा। जब तक उन्हें अस्पताल लाया जाता कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र पंकज वर्मा ने बताया कि पिता के ऊपर इंडियन बैंक इगोहटा का करीब चार लाख का कर्ज था। इसके अलावा साहू कारों का करीब 3 लाख का कर्ज था। इस कर्ज के कारण वह चिंतित रहते थे। कर्ज के कारण पुत्र और पुत्रियों की शादी नहीं हो पा रही थी। साहूकार कर्ज अदायगी के लिए दबाव बना रहे थे। उसने बताया बुधवार की सुबह खेत में खड़ी फसल देखने गए थे। फसल अच्छी नहीं है तो यह देख वहां से लौटकर घर आए और घर में कर्ज को लेकर चर्चा करते करते अटैक पड़ गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी ग्यानवती पुत्र पंकज, सात्विक, पुत्री मधु, खुशबू तथा पूजा को रोते बिलखते छोड़ गया है। किसान का अंतिम संस्कार गांव मे कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in