every-house-tap-dream-will-be-fulfilled-by-connecting-rivers-anandiben-patel
every-house-tap-dream-will-be-fulfilled-by-connecting-rivers-anandiben-patel

हर घर नल का सपना नदियों को जोड़ने से पूरा होगा : आंनदीबेन पटेल

- कानपुर के बिठूर स्थित पत्थर घाट पर राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री व जल शक्ति मंत्री ने की मां गंगा आरती कानपुर, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज पतित पावनी मांं गंगा के पावन तट पत्थर घाट बिठूर पर गंगा की आरती जनप्रतिनिधियों के साथ की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि बिठूर में आज मां गंगा के महाआरती का दिव्य दृश्य के दर्शन हुए है और सुखद अनुभूति प्राप्त हुयी है। उन्होंने कहा कि मां गंगा जीवन एवं मोक्ष दायिनी है। कहा कि, प्रधानमंत्री के हर घर नल का सपना नदियों को जोड़ने से पूरा होगा। नदियों को जोड़ने का अभियान शुरु किया गया है। बिठूर का ऐतिहासिक पौराणिक महत्व है। नानाराव पेशवा व रानी लक्ष्मीबाई का जीवन का महत्वपूर्ण समय यहीं बीता है। इसके साथ ही बिठूर में मां गंगा के पतित पावन तट के साथ कई धार्मिक व पौराणिक स्थल हैं। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल व अविरल बनाने के लिये गंगा में शुद्व जल का प्रवाह हो इसके लिये कई एसटीपी भी लगाये गये हैं। इस मौके पर नमामि गंगे की थीम पर आधारित नमामि गंगे हर-हर गंगे लघु नाटिका कार्यक्रम की सराहना की। इसके साथ ही दिल्ली के कलाकारों के द्वारा ‘‘महिषासुर मर्दिनी‘‘ तथा बिठूर के गौरवशाली इतिहास पर आधारित स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में नृत्य नाटिका व लेजर शो के माध्यम से हर गंगे नमामि गंगे पर आधारित लाइट और साउण्ड शो के अदभुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल शक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पत्थर घाट बिठूर में मां गंगा की अद्भुत आरती का आयोजन किया गया है। कहा कि गंगा जी आकाश, पाताल व सामने जो निर्मल धारा बह रही है, तीनों गंगा को मिलाकर त्रिपथ गामिनी गंगा कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बीती वर्ष गंगा यात्रा का सफल आयोजन मां गंगा को निर्मल च अविरल बनाने के लिये किया गया। आज नमामि गंगे अभियान के तहत अविरल गंगा एवं निर्मल गंगा पर अनेको महत्वपूर्ण कार्य हो रहे है। उ0प्र0 में 1250 किमी. मां गंगा की अविरल धारा बहती है। गंगा के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि गंगा को पूरी तरह से अविरल व निर्मल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी लगन, निष्ठा से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि नदियों के पानी को कैसे संरक्षित किया जाये, इस पर कार्य किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि नदियों को नदियों से जोड़ा जाए तथा बाढ़ की समस्या खत्म किया जाये, इसी उद्देश्य से ही आज विश्व जल दिवस के दिन बेतवा और केन नदी का जोड़ने का कार्य किया गया है। मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर ने राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के गंगा आरती में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि गौमुख से गंगा सागर तक की यात्रा का वर्णन लेजर शो के माध्यम से गंगा आरती के अवसर किया गया है, जो कि प्रेरणादायक व सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल व अविरल बनाये रखने के लिए लोगों में गंगा को स्वच्छ रखने के प्रति जागरुकता को लेकर गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। बिठूर गंगा के पड़ाव का महत्वपूर्ण स्थान है। ब्रम्हा जी का निवास भी बिठूर रहा है। 1857 ई0 में बिठूर से क्रान्ति का बिगुल बजा। महारानी लक्ष्मी बाई व नानासाहब का काफी समय इसी बिठूर की धरती पर बीता है। बिठूर एक महत्वपूर्ण पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक शहर है। इस अवसर पर नीलिमा कटियार राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, एमएलसी अरुण पाठक एवं विधायक अभिजीत सिंह सांगा, सुरेन्द्र मैथानी, भगवती प्रसाद सागर, महेश त्रिवेदी, उपेन्द्र पासवान सहित आचार्य पं0 कालीचरण दीक्षित, एडीजी0 भानु भास्कर, आईजी मोहित अग्रवाल, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार सहित अधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य लोग उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in