even-after-wandering-for-months-i-did-not-get-money-from-selling-maize
even-after-wandering-for-months-i-did-not-get-money-from-selling-maize

महीनो भटकने के बाद भी नही मिला मक्का बिक्री का पैसा

उन्नाव, 17 फरवरी (हि.स.)। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान अपनी बेची गई फसल का मूल्य पाने के लिए महीनों से भटक रहे हैं, इसी क्रम में बांगरमऊ, फतेहपुर 84, गंज मुरादाबाद ब्लॉक, के दर्जनभर किसान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे जिलाध्यक्ष को अपनी समस्या बताई। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह किसानों को लेकर जिला अधिकारी से मिले, किसान सरबजीत, योगेंद्र, अनिल मिश्रा, मनसा नाथ ने बताया उनका मक्का 2 जनवरी 2021 को बांगरमऊ क्रय केंद्र पर खरीदा गया था। लगभग डेढ़ महीने से ऊपर हो रहा है। जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ से बात करके जल्द से जल्द किसानों के खाते में पैसा भिजवाने का आश्वासन दिया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा आज जनपद सहित पूरे प्रदेश का किसान पहले आवारा जानवर, महंगे डीजल, खाद की कालाबाजारी से लुट चुका है, और अब अपनी उपज बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस पार्टी बराबर किसानों की लड़ाई लड़ रही है। किसानों की उपज का उचित मूल्य और आवारा जानवरों से निजात दिलाने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in