etawah-the-bodies-of-two-young-men-who-goat-herd-were-found-lying-in-a-domineering-pond-in-the-village-with-family-members-demonstrating-the-murder
etawah-the-bodies-of-two-young-men-who-goat-herd-were-found-lying-in-a-domineering-pond-in-the-village-with-family-members-demonstrating-the-murder

इटावा : बकरी चराने गए दो युवकों के शव गांव के दबंग के तालाब में पड़े मिले, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया

इटावा, 30 मार्च (हि.स.)। जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के कदमपुर गांव में एक निजी तालाब से दो किशोरों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों के शवों के मिलने के बाद परिजनों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगा कर के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। दोनों की मौतों को लेकर पीड़ित परिवारों की ओर से इलाके की एक दबंग दिनेश यादव का नाम लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि करीब एक महीने पहले दिनेश यादव की ओर से धमकी दी गई थी जिसके बाद अब यह वारदात घटित हुई है। इस वजह से ऐसा प्रतीत होता है कि इस वारदात में दिनेश यादव और उसके लोगों का हाथ हो सकता है। ऐसा कहा गया है कि दोनों दिन में बकरी चराने गए थे लेकिन देर शाम तक नही लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद दोनों के शव तालाब से मिले हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस मौजूद है। इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के कदमपुर गांव के दो युवक बकरी चराने गए थे। जिनके शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने इलाके में माहौल को शांत करने की कोशिश की। परिजनों ने शव को रोड पर रख कर हंगामा किया। मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ और एसडीएम ताखा सत्यप्रकाश समेत बड़ी तादात में पुलिस पहुंच कर हालात को सामान्य बनाया। मृतक किशोर इमरान खान पुत्र मुन्ना खा उम्र 15 वर्ष, दिलशाद खां पुत्र बल्लू खां उम्र 18 वर्ष है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किशोर युवकों में सलीम के परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार को दिन में यह दोनों बकरी चराने के लिए गए हुए थे। देर शाम छह बजे के आसपास बकरियां तो वापस आ गई लेकिन यह वापस नहीं लौटे उसके बाद उनकी खोजबीन की गई। खोजबीन में पता चला कि दोनों के शव दबंग दिनेश यादव के तालाब में पड़े हुए हैं जिनको बड़ी मुश्किल और मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद भी दिनेश यादव और उनके समर्थकों ने इस गंभीर प्रकरण को लेकर के कोई भी मदद नहीं की है जब कि एक दिन बड़ी पार्टी का आयोजन दिनेश यादव ने अपने यहां चुनाव को लेकर किया था जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले दिनेश यादव ने धमकी भी थी जिसके नतीजे में इन दोनों को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों के शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक परिस्थितियों का अध्ययन घटना को लेकर के किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद अगर पीड़ित परिवार की ओर से इस मामले को लेकर कोई प्रार्थना पत्र दिया जाएगा तो उस आधार पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ित परिवार की ओर से जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी भी जांच पुलिस के अफसरों के स्तर पर की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in