etawah-in-the-2020-elections-the-public-will-throw-out-the-bjp-by-giving-it-a-second-dose-abhishek-yadav
etawah-in-the-2020-elections-the-public-will-throw-out-the-bjp-by-giving-it-a-second-dose-abhishek-yadav

इटावा : 2020 चुनाव में जनता बीजेपी को दूसरी डोज देकर सत्ता से बाहर करेगी : अभिषेक यादव

इटावा, 29 जून (हि.स.)। उप्र के इटावा जनपद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव को जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी से प्रमाण पत्र लेने के बाद अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इटावा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पहली डोज दे दी है अब अगले विधानसभा चुनाव में जनता दूसरी डोज देकर सत्ता से बेदखल कर देगी। दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुये अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए इटावा जनपद की जनता को धन्यवाद देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इटावा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पहली डोज दे दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को दूसरी डोज देकर सत्ता से बेदखल कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता का काफी उत्पीड़न हो रहा है जनता काफी परेशान है। जनता सबका हिसाब विधानसभा चुनाव में करेगी। उल्लेखनीय है कि, अभिषेक उर्फ अंशुल यादव दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए है। बीते पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के केवल एक सदस्य को ही सीट मिल पाई थी बाकी 20 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गयी थी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in