Environment is clean, we are all healthy: CMO
Environment is clean, we are all healthy: CMO

पर्यावरण स्वच्छ तो हम सभी स्वस्थ्य : सीएमओ

- चलो एक पौधा लगाएं, खाली जमीनों को भर जाएं, 9-26 जनवरी तक अभियान के तौर पर लगेंगे पेड़ झांसी, 09 जनवरी (हि.स.)। चलो एक पौधा लगाएँ, खाली जमीनों को भर जाएं के उद्देश्य से रॉबिन हुड आर्मी द्वारा विश्व स्तर पर संचालित एकेडमी ग्रीन अभियान की शुरुआत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीके निगम की अध्यक्षता में हुई। कार्यालय परिसर में 40 पेड़ लगाए गए हैं। यह अभियान 9 से 26 जनवरी तक चलाया जाना है। सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड ने हमें स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति बहुत सजग बना दिया है। लॉकडाउन के समय जब सड़कें खाली पड़ी थीं, तो पर्यावरण स्वच्छ था। लेकिन पर्यावरण की स्वच्छता के लिए हमेशा लॉकडाउन नहीं लगा रह सकता है। इसकी जगह एक पौधा लगाकर हम जरूर पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते है। यदि पर्यावरण स्वच्छ है तो यह हमें स्वस्थ्य रहने में भी सहायक है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एन.के. जैन ने रॉबिनहुड आर्मी के सदस्यों को बधाई देते हुये उनकी हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक अहम मुद्दा है जो सभी के जीवन में प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में पेड़ ही है जो हमें आगे आने वाले प्राकृतिक आपदाओं से बचा सकते है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम ऋषिराज, डीसीपीएम प्रशांत, यूएचसी जियाउर रहमान, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. विजयश्री, महामारी विशेषज्ञ डा. अनुराधा सहित रोबिन हुड आर्मी के सदस्य सम्मिलित रहें। क्या है अभियान रॉबिन हुड आर्मी की सदस्या समीक्षा व स्तुति ने बताया कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुये पेड़ लगाना समय की सबसे जरूरी मांग बन गया है। विश्व स्तर पर हर मिनट हजारों पेड़ काटे जा रहे है। प्रकृति से जो हम ले रहे है उसको वापस देने के उद्देश्य से ही एकेडमी ग्रीन नाम से शुरू हुये इस अभियान का लक्ष्य एक निर्धारित समय पर विश्व स्तर पर 2 लाख पेड़ लगाए जाने का है। झांसी में अभी हमने 1500 पेड़ लगाने का लक्ष्य खुद को दिया है, यह अभियान 9 से 26 जनवरी तक चलाया जाएगा। यदि आप भी इस अभियान से जुड़ना चाहते है तो इस नंबर 9140393878 पर संपर्क कर सकते है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in