due-to-lack-of-justice-in-rajasthan-the-parents-of-the-teenager-created-a-ruckus-in-front-of-priyanka-gandhi-asked-for-justice
due-to-lack-of-justice-in-rajasthan-the-parents-of-the-teenager-created-a-ruckus-in-front-of-priyanka-gandhi-asked-for-justice

राजस्थान में न्याय न मिलने पर किशोरी के मां-बाप ने प्रियंका गांधी के सामने काटा हंगामा, मांगा न्याय

- प्रियंका ने महापंचायत समाप्त कर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन मथुरा, 23 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार जिले के सौंख रोड पालीखेड़ा में किसान महापंचायत के संबोधन पर राजस्थान में अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार के मामले में वहां हंगामा हो गया, जिसके कारण प्रियंका को अपना भाषण रोकना पड़ा। दरअसल, मंगलवार को किसानों की महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का संबोधन चल रहा है, इसी दौरान उनकी सुरक्षा में चूक की बात सामने आई है, गैलरी तोड़कर एक पिता और बलात्कार से पीड़ित एक किशोरी की मां मंच की ओर भागने लगे, तभी आनन-फानन में पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। वे प्रियंका गांधी से न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। बताते चलें कि, भरतपुर जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र की किशोरी से बीते वर्ष अप्रैल दुष्कर्म किया गया था। इसमें तीन लोगों के दुष्कर्म और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसको लेकर किशोरी एवं उसके मां-बाप मंगलवार को यहां पहुंच गए और न्याय मांगने की गुहार लगाने लगे। पंचायत के समापन के बाद प्रियंका ने किशोरी से बात कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को जाते समय प्रियंका गांधी ने रास्ते में गाड़ी रोककर किशोरी से पूरी घटना पूछी और उससे कहा कि तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है, हम तुम्हारे साथ हैं। दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी। करीब 15 मिनट तक किशोरी से बात करने के बाद प्रियंका ने अपने काफिले में शामिल दूसरी गाड़ी से किशोरी को वापस मथुरा उसके माता-पिता के पास भेजा। किशोरी ने वहां से लौटने के बाद मीडिया को बताया कि प्रियंका गांधी ने मुझसे परिवार के बारे में जानकारी की और पूछा कि आपके पिता जी क्या करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि तुम बिल्कुल न डरो, हम दोषियों पर कार्रवाई कराएंगे। वहीं, महापंचायत समाप्ति के बाद लोगों में चर्चा थी कि यूपी का एक तिहाई होने के बाद भी बलात्कार में नंबर वन राजस्थान की घटनाओं पर क्यूं नहीं बोलतीं प्रियंका, क्यूं नहीं जातीं राजस्थान। जब न्याय मांगने के लिए ही राजस्थान से यह बेवस मां अपनी बेटी के लिए यहां पहुंची है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in