dr-man-singh-yadav-becomes-state-president-of-sp-teachers39-assembly-51-member-state-committee-declared
dr-man-singh-yadav-becomes-state-president-of-sp-teachers39-assembly-51-member-state-committee-declared

डॉ मान सिंह यादव बने सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष, 51 सदस्यीय प्रदेश कमेटी घोषित

लखनऊ, 01 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मान सिंह यादव, सदस्य विधान परिषद सहित 51 सदस्यीय प्रदेश कमेटी घोषित कर दी है। प्रदेश कमेटी में डॉ सुरेश यादव, डॉ अंशू चौधरी, शाह आलम खान, प्रभु सिंह सुमन और डॉ प्रेम शंकर, पांच उपाध्यक्ष, डॉ एसपी सिंह पटेल, महासचिव तथा डॉ निर्भय सिंह गुर्जर कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश कमेटी में 13 सचिव तथा 30 सदस्य भी नामित किए गए हैं। डॉ मान सिंह यादव की अध्यक्षता में गठित प्रदेश कमेटी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न डिग्री कालेजों, महाविद्यालयों और इंटर कॉलेज के शिक्षकों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश में डॉ विनोद कुमार कुशवाहा, शेष कुमार पाल, धर्मेन्द्र भारतीया, राम लाल विश्वकर्मा, डॉ मनोज अस्थाना, प्रमोद यादव, मणिदेव मल्ल, डॉ आशुतोष यादव, नरेन्द्र यादव, डॉ.आकिल हुसैन, डॉ राम मोहन सिंह यादव, अनुराग सचान और जितेन्द्र बहादुर सिंह पटेल सचिव नामित किये गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में भारत सिंह, डॉ मूलचन्द्र पाल, गणेश दत्त पाण्डेय, महन्थ प्रसाद, महताब आलम, शिवनाथ चौधरी, फूलचन्द्र कनौजिया, प्रवीण कुमार जाट, विजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, उमेश पटेल, डॉ बीडी यादव, वीरज सिंह यादव, डॉ मीरा पाल, अमर नाथ, उत्तम सिंह, दीपू कुशवाहा, डॉ पंकज यादव, डॉ राकेश कुमार वर्मा, पद्माकर, भारत भूषण यादव, डॉ कुलदीप यादव, सदाब अख्तर, डॉ छाया यादव, मोहम्मद महफूज, संतोष जाटव, मासूक खान, डॉ मनीष कुमार सिंह पटेल, लखन पाल तथा अमित कुमार नामदेव सदस्य नामित किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in