बलिया : डॉ. जैनेन्द्र बने जेएनसीयू के जनसम्पर्क अधिकारी
बलिया : डॉ. जैनेन्द्र बने जेएनसीयू के जनसम्पर्क अधिकारी

बलिया : डॉ. जैनेन्द्र बने जेएनसीयू के जनसम्पर्क अधिकारी

बलिया, 22 जुलाई (हि. स.)। डा. जैनेन्द्र पाण्डेय जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी विवि के कुलसचिव संजय कुमार ने बुधवार शाम को दिया। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के नाम पर स्थापित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति का कार्यभार संभालने के बाद से ही कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने विवि के अहम पदों पर प्रतिभावान लोगों को नियुक्त करना शुरू किया है। जिसकी अगली कड़ी में कुलपति ने शहर के प्रतिष्ठित कालेज श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्राध्यापक डा. जैनेन्द्र पाण्डेय पर भरोसा जताते हुए जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया है। इसके पीछे उनकी विवि को नई ऊंचाई पर ले जाने के प्रयासों को देखा जा रहा है। मृदुभाषी डा. जैनेन्द्र पाण्डेय हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं। दोनों भाषाओं के अच्छे अनुवादक के रूप में ख्याति अर्जित कर चुके हैं। बीएचयू से बीए करने के बाद जैनेन्द्र पांडेय ने जेएनयू से एमए, एमफिल व पीएचडी किया है। अनेकों प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित होने के साथ बड़े साहित्यिक मंचों से व्यख्यान के लिए चर्चित डा. जैनेन्द्र पाण्डेय को जनसंपर्क अधिकारी बनाए जाने से शिक्षकों में भी हर्ष है। डा. जैनेन्द्र पाण्डेय ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जेएनसीयू की कमान एक विदुषी महिला के हाथ में है। उनके मार्गदर्शन से विवि की पहचान को देश के शिक्षा जगत में बढ़ाना ही उद्देश्य है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in