dpr-of-bhopa-bazaar-overbridge-ready-construction-to-begin-soon-sangeeta-yadav
dpr-of-bhopa-bazaar-overbridge-ready-construction-to-begin-soon-sangeeta-yadav

भोपा बाजार ओवरब्रिज की डीपीआर तैयार, जल्दी शुरू होगा निर्माण : संगीता यादव

गोरखपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। चौरीचौरा विधायक संगीता यादव ने कहा है कि चौरीचौरा शताब्दी वर्ष के शुभारंभ कार्यक्रम में भोपा बाजार क्रासिंग पर ओवरब्रिज को लेकर उठी मांग पर अमल हो गया है। यहां अब ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जल्दी ही शुरू होगा। अधिकारियों ने भी इसका निरीक्षण कर लिया है। इसका निर्माण रिकार्ड समय मे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा शहीद स्थल तक पहुंचने के लिए ओवरब्रिज को दो भाग में बनाया जाएगा। एक रास्ता शहीद स्मारक की तरफ जाएगा तो दूसरा मुंडेरा बाजार के सीएचसी तक पहुंचेगा। इस ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 75 करोड़ की लागत आएगी। सेतु निगम को ही ओवरब्रिज और एप्रोच मार्ग का निर्माण कराना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास को लेकर काफी संजीदा हैं। उनकी पहल पर भोपा बाजार में बनने वाले ओवरब्रिज के लिए प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। कमिश्नर, डीएम के साथ रेलवे, पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि सेतु निगम ने ओवरब्रिज की डीपीआर तैयार कर ली है। सेतु निगम द्वारा तैयार किये गए मानचित्र पर मंथन के बाद साढ़े सात मीटर चौड़ी ओवरब्रिज सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एसपी भारतीय ने बताया कि सेतु निगम को ही ओवरब्रिज और एप्रोच बनाने की जिम्मेदारी मिली है। निर्माण को लेकर औपचारिकता जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि टू लेन ओवरब्रिज बनेगा। रेलवे माल गोदाम से ओवरब्रिज शुरू होगा। टू लेन ओवरब्रिज का रास्ता स्मारक की तरफ और दूसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहले शुलभ शौचालय तक जाएगा। ओवरब्रिज से स्मारक की दूरी 300 मीटर रह जायेगी। क्रासिंग के ऊपर से न होकर उसके ठीक बगल से ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह ओवरब्रिज कुल 75 करोड़ में 850 मीटर लंबा ओवरब्रिज तैयार होगा। ओवरब्रिज उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in