do-not-promote-anyone-except-authorized-candidates-otherwise-action-will-be-taken-rakesh-dwivedi
do-not-promote-anyone-except-authorized-candidates-otherwise-action-will-be-taken-rakesh-dwivedi

अधिकृत प्रत्याशी के अलावा न करें किसी का प्रचार अन्यथा होगी कार्रवाई : राकेश द्विवेदी

जौनपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने रविवार को कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला पंचायत में अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए तन-मन-धन से जुट जाएं और प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को सभी कार्यकर्ता स्वीकार करें। उक्त नेताओं ने कहा कि जो भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी चाहे वो जिला पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ही क्यों ना हो। साथ ही उन लोगों ने बताया कि बूथ अध्यक्ष हो या सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी हो या मंडल पदाधिकारी हो या मंडल अध्यक्ष या जिला पदाधिकारी हो कोई भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा दूसरे प्रत्याशी के प्रचार में दिखेगा, उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in