dm-honors-13-women-and-adolescent-girls-on-uttar-pradesh-day
dm-honors-13-women-and-adolescent-girls-on-uttar-pradesh-day

उत्तर प्रदेश दिवस में डीएम ने 13 महिलाओं और किशोरियों को किया सम्मानित

- विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में दिन भर उमड़ी देखने वालों की भीड़ हमीरपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश दिवस पर रविवार को यहां हमीरपुर में समारोह आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया है। इनमें पांच किशोरियों को भी सम्मान मिला है वहीं सम्मान पाकर समूह की आठ महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे है। राजकीय महिला महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की लगाई गयी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। लखनलाल सांस्कृतिक दल तथा पटेल पपेट शो के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, यूपी दिवस, कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कालेज की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत, नाटक मंचन, बुंदेली लोकगीत, आल्हा गायन आदि का प्रस्तुतीकरण किया गया। मैजिक शो दिखाया गया तथा उसकी वैज्ञानिक व्याख्या की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि 24 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश का नामकरण हुआ ,उसी के उपलक्ष्य में यह उत्सव मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश दिवस के माध्यम से हमें अपनी संस्कृतियों को जीवित करने व उनको समृद्ध करने का एक अच्छा माध्यम मिलता है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार है। यह क्षेत्र लोक कलाओं व लोक संस्कृति से परिपूर्ण हैं। आज विभिन्न विधाओं की लोक कलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं बस उनको अवसर दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा पुत्र व पुत्रियों को समान अवसर दिया जाए। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारा प्रदेश विविधताओं भरा तथा अनेकता में एकता की संस्कृति को समाहित किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को समृद्ध करने का प्रयत्न करना चाहिए। महिला शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। महिलाओं /बालिकाओं के साथ किसी प्रकार की हिंसा पर उसको छुपाया ना जाए उसको संज्ञान में लाया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी केके वैश्य, अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. आर. के. सचान द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जीके द्विवेदी ने किया। पीडी चित्रसेन सिंह, डीडीओ विकास, बीएसए सतीश कुमार व अन्य संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं, एन आर एल एम समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in