dm-gave-instructions-in-view-of-the-disaster-caused-by-the-glacier-burst
dm-gave-instructions-in-view-of-the-disaster-caused-by-the-glacier-burst

ग्लेशियर फटने से आई आपदा को देखते हुए डीएम ने दिए निर्देश

उन्नाव, 07 फरवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार पडोसी प्रान्त में ग्लेशियर फटने से आई प्राक्रतिक आपदाको देखते हुए जनपद में गंगा के किनारे बसे गांवों और गंगाघाट में हाई अलर्ट जारी किया है। इसके बाद गंगाघाट में राजस्व व पुलिस के अधिकारियों ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्र में जाकर जायजा लिया और लोगों को सचेत करते हुए कहा कि मछली का शिकार और नौकायन न करे। वही, नगर पालिका गंगाघाट ने अपनी टीम को लगा दिया है। पुलिस व प्रशासन ने पीएसी को भी लगा दिया है। गंगा किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि वह स्वयं गंगा के किनारे का भ्रमण कर किनारे बसे ग्राम वासियों को इसकी जानकारी देकर अलर्ट घोषित कर दे। कोई भी व्यक्ति गंगा किनारे ना जाये। यदि कही पर मकान खली कराने की आवश्कता हो तो खाली करा दिए जाए। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in