dm-became-emotional-in-science-exhibition-remembered-childhood
dm-became-emotional-in-science-exhibition-remembered-childhood

विज्ञान प्रदर्शनी में भावुक हो गए डीएम, याद आया बचपन

बागपत,12फरवरी(हि.स.)। बागपत के राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 73 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे जिलाधिकारी बच्चों से मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज उन्हें अपना बचपन याद आ गया। बागपत जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में जनपद के 73 स्कूल के छात्रों ने 6 वर्ग में अपनी प्रदर्शनी बनाई। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, मानव कल्याण एवं जीवन विज्ञान, जैव विविधता, गणित, भौतिकी, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रदर्शनी लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी में सर्वोत्तम स्थान वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी की छात्रा तनु को मिला। तनु ने अपने माॅडल में जैव विविधता के बारे में लोगों का जागरूक किया। तनु द्वारा वेस्ट प्लास्टिक के जरिए कंक्रीट की रोड बनाई गई जिसकी उम्र 15 साल से भी अधिक प्रदर्शित की गई थी। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तनु को 5000 रुपए व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने स्वागत गीत गये। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने छात्रों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी और उसके लाभ बताए। इसके साथ ही प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडल की भी सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि आज उनको यहां आकर अपना बचपन याद आ गया। नौवी व हाईस्कूल के छात्रों को अपने जीवन को उपयोगी बनाने के लिये पढ़ाई करनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in