divyang-woman-thanked-the-district-magistrate-on-getting-justice
divyang-woman-thanked-the-district-magistrate-on-getting-justice

न्याय मिलने पर दिव्यांग महिला ने जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद

बागपत, 24 मार्च (हि.स.)। अपनी जमीन कब्जामुक्त नहीं होने पर प्रभारी मंत्री के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले परिवार को न्याय मिल गया। जमीन कब्जामुक्त होने के बाद बुधवार को दिव्यांग महिला ने जिलाधिकारी को पुष्प देकर धन्यवाद दिया। खेकड़ा निवासी दिव्यांग महिला ब्रजेश ने बताया कि एक वर्ष पूर्व फखरपुर गांव में उसने अपनी दो बीघा जमीन ग्राम प्रधान हेमचंद को किराए पर दी थी। प्रधान द्वारा छह महीने के लिए जमीन को किराए पर लिया गया था। एक साल बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान हेमचंद महिला की जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहा है। महिला को जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। पीड़िता ने इसकी शिकायत खेकड़ा तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री तक कर डाली। लेकिन कोई कारवाई नही हुई। जमीन पर कब्जा न मिल पाने के कारण परिवार तनाव में चल रहा है। बीते शुक्रवार को पीड़िता की बेटी ने प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने के कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके बाद प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी राजकमल यादव ने खेकड़ा एसडीएम और तहसीलदार को तत्काल जमीन कब्जामुक्त कराने को कहा। इस पर तहसील प्रशासन ने महिला की जमीन को तत्काल कब्जामुक्त करा दिया। पीड़ित परिवार ने बुधवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव को पुष्प देकर उन्हें धन्यवाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in