दिव्यांग आश्रम में बच्चांे ने बनाई आकर्षक राखियां
दिव्यांग आश्रम में बच्चांे ने बनाई आकर्षक राखियां

दिव्यांग आश्रम में बच्चांे ने बनाई आकर्षक राखियां

नजीबाबाद (बिजनौर), 31 जुलाई (हि.स.)। मुस्सेपुर स्थित दिव्यांग आश्रम में बच्चों ने रक्षा बंधन के त्योहार पर आकर्षक राखियां बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि सभी राखियों का निर्माण वेस्ट मैटेरियल से किया गया है। मुस्सेपुर स्थित दिव्यांग आश्रम में निवास करने वाले दिव्यांग बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से आकर्षक राखियां बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम की संचालिका कमलेश आर्य एवं प्रशिक्षिका गरिमा आर्य के निर्देशन में बच्चों ने सुन्दर व कलात्मक राखियां बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मूक-बधिर बच्चों ने राखियां बनाने में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। उनकी प्रतिभा को देखकर संचालिका कमलेश आर्य ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। दिव्यांग बच्चों में भी कला कूट-कूट कर भरी है, बस उसे तराशने की जरूरत है। इन्हें कमतर नहीं आंकना चाहिए, बल्कि उनका हौसला बढ़ाना चाहिए जिससे वे भी सामान्य बच्चों के साथ खड़े हो सकें। आश्रम की पूजा, श्याम, लखन, अभय, गौरवी, अंशु, दीपा, मीनाक्षी, रोहित, प्रिया की राखियों को सराहा गया। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in