माला पहनाकर सपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
माला पहनाकर सपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

माला पहनाकर सपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

चित्रकूट,21 जुलाई (हि.स.)। सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने घोषित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकारिणी में युवाओं को अवसर देने के साथ अनुभवी नेताओं का ध्यान रखा गया है। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है। उन्हें आगे सम्मान दिया जायेगा। कोई कार्यकर्ता छूटेगा नहीं, सभी सपाइयों का सम्मान होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को बूथ के जन-जन तक पहुंचाना है। 2022 में अखिलेश को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2022 की तैयारी में जुट जायें। पार्टी की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचायें। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मो गुलाब खां, फराज खां, हरीलाल पाल, मदन त्रिपाठी, अनिल शर्मा, सुभाष पटेल, चंचल चित्त पटेल, राजाबाबू यादव, जगदीश यादव, नरेन्द्र यादव, विजय गौतम, उमाकान्त यादव, मंगल यादव, राजबहादुर प्रजापति, चन्दन कोटार्य, सालिगराम कुशवाहा, निजाम भाई, राजकिशोर विश्वकर्मा, रामस्नेही खंगार, सीताराम रैकवार, सत्यनारायण पटेल व युवा नेता नरेन्द्र यादव, मो अकील खां, मो नसीम भाई व अफजल खां मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in