जो भी देश को आंख दिखाएगा उसे करारा जवाब दिया जाएगा :  जिलाध्यक्ष
जो भी देश को आंख दिखाएगा उसे करारा जवाब दिया जाएगा : जिलाध्यक्ष

जो भी देश को आंख दिखाएगा उसे करारा जवाब दिया जाएगा : जिलाध्यक्ष

देवरिया,28 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बाबा राघवदास न्यू कालोनी बूथ पर सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के 66वें संस्करण को भाजपा देवरिया के सभी बूथों पर 3 से 4 की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित रही। कोरोना से लेकर लद्दाख तक प्रधानमंत्री ने मन की बात किया। उन्होंने कहा कि जो भी देश को आंख दिखाएगा उसे करारा जवाब मिलेगा।भारत किसी से डरने वाला नही, न किसी के सामने झुकने वाला हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान आत्मनिर्भर भारत अभियान से हम सभी जुड़कर देश को नयी राह पर ले चलने का काम करें। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही लद्दाख के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि होगी।आत्मनिर्भर भारत मुहिम से जुड़कर हम सभी देश को विश्व गुरु बनाने का काम करें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे, मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय, तेज बहादुर पाल, संतोष चौरसिया, राहुल कुमार उपस्थित रहें। वही, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, बलराम उपाध्याय, राजेन्द्र मल्ल, अजय शाही, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, गंगा कुशवाहा, प्रेम नारायण गुप्ता, श्रीनिवास मणि, रामशीष प्रसाद, प्रमोद शाही, रमेश सिंह, सतेंद्र मणि, हेमंत मिश्रा, निर्मला गौतम, शिवकुमार राजभर, अभिषेक जायसवाल आदि बूथ प्रमुखों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in