district-panchayat-member-vineet-dwivedi39s-return-to-bjp-will-strengthen-mp
district-panchayat-member-vineet-dwivedi39s-return-to-bjp-will-strengthen-mp

जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी की भाजपा में वापसी से मिलेगी मजबूती : सांसद

चित्रकूट,24 जून (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे व सांसद आरके सिंह पटेल की मौजूदगी में जिला पंचायत वार्ड दो मंडौर के सदस्य विनीत द्विवेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने गुरुवार को विनीत द्विवेदी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि विनीत को भाजपा से टिकट नहीं मिल सका था। सपा ने इन्हें प्रत्याशी बताया था, जिसे विनीत ने खंडन किया कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़कर जीते हैं। उनके पिता व मां भी जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। भाजपा में उनकी वापसी हो रही है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि विनीत द्विवेदी का पूरा परिवार पुराना भाजपाई है। इनके भाजपा में वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश तिवारी, मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, बृजेश पाण्डेय, महेन्द्र कोटार्य, राजेश जायसवाल, आलोक पाण्डेय, अश्वनी अवस्थी, प्रेमलाल बाल्मीकि, जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, सुरेश अनुरागी, भागवत त्रिपाठी, रिजवाना परबीन, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, आशीष पाण्डेय, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in