जिला संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सिखाये पंचायत चुनाव जीतने के गुर

district-organization-minister-teaches-workers-the-tricks-to-win-panchayat-elections
district-organization-minister-teaches-workers-the-tricks-to-win-panchayat-elections

फर्रुखाबाद, 03 फरवरी (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद राज्य मंत्री ने फर्रुखाबाद पहुंच कर पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कायमगंज विधानसभा के कम्पिल एवं कायमगंज ग्रामीण मंडल की बैठक की। कम्पिल मंडल की बैठक कम्पिल स्थित बबलू शुक्ला गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री एवं संगठन जिला प्रभारी बाबूराम निषाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुटने की हिदायत दी। श्री निषाद ने पंचायत चुनाव की तैयारी की कार्य योजना समझाते हुए कहा कि प्रदेश की 77% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। गांव के विकास से ही देश एवं प्रदेश का विकास संभव है। पार्टी कार्यकर्ता सैद्धांतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए सुचिता, सुशासन और आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। जिस पार्टी को कभी शहर की पार्टी कहा जाता था 2014 चुनाव के बाद भाजपा पार्टी सर्वजन की पार्टी हो गई। पंचायत चुनाव जीतने के लिए संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सुशासन के संकल्प को चरितार्थ करते हुए आम जनमानस की मांगों को पूरा करने का कार्य किया। प्रदेश की जनता ने छलावा करने वाले दलों को सत्ता से बेदखल करके 2017 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनाई योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एवं सुशासन को प्राथमिकता देने का कार्य किया। आज जनता गांव में भी बीजेपी के प्रतिनिधित्व की मांग कर रही है। गांव की सरकार से ही 2022 विधानसभा चुनाव में भी फिर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर भाजपा समर्थन के प्रत्याशी को जिताने के लिए एक जुट हो जाये। इससे पहले फर्रुखाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर क्षत्रिय महा सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह सहित सैकड़ों कार्य कर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in