district-judge-cjm-dm-and-ssp-inspected-firozabad-jail
district-judge-cjm-dm-and-ssp-inspected-firozabad-jail

फिरोजाबाद जेल का जिला जज, सीजेएम, डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, 30 जून (हि.स.)। जिला जज संजीव फौजदार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल तथा सीजेएम राजमंगल सिंह द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बंदियों को दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जेल प्रशासन से जानकारी ली गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल प्रशासन से जिला कारागार में बंदियो व कैदियों को कोरोना से बचाने के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही निरूद्ध बंदियों से वार्ता भी की। उन्होंने जेल अधिकारियों को बंदियों व कैदियों के लिए अनिवार्य रूप से मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही नियमित रूप से हाथ धोने के लिए साबुन आदि उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल में बैरकों का भी निरीक्षण भी किया तथा इस दौरान बंदियों से वार्ता भी की। जिलाधिकारी ने बंदियों को दिए जाने वाले खाने की जानकारी ली तथा बंदियों को शासन के द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन दिए जाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोई भी संदिग्ध एवं आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई। जिला जज, अधिकारीगणों एवं सीजेएम द्वारा पुरुष बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा अधिकांश बंदियों से उनको प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय, जेलर आनन्द सिंह सहित अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहा। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in