disappointed-businessman-from-punjab-government-about-mukhtar-ansari-letter-written-to-priyanka-and-rahul
disappointed-businessman-from-punjab-government-about-mukhtar-ansari-letter-written-to-priyanka-and-rahul

मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब सरकार से निराश पीड़ित कारोबारी ने प्रियंका और राहुल को लिखा पत्र

मऊ, 09 फरवरी (हि.स.)। माफिया मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने के लिए पीड़ित कारोबारी ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को पत्र लिखा है। पीड़ित 2009 में तिहरे हत्याकांड में मारे गए मन्ना सिंह का भाई अशोक कुमार सिंह है। वह मन्ना सिंह और राम सिंह मौर्या हत्याकांड की पैरवी कर रहा है। पीड़ित अशोक सिंह ने अपने पत्र में कहा कि मैं प्रियंका और राहुल से सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि आपकी सरकारें चाहे वो पंजाब में हो या राजस्थान में हो,। दोनों राज्यों में अपराधियों को शरण देने का काम किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी को अपने यहां शरण दे रखा है। उन्होंने कहा कि मुख्तार पंजाब में जिस मामले में जेल गया है वह छोटा सा अपराध धमकी का है। इस मामले को दो साल बीते चुके है, लेकिन आज तक चार्जशीट नहीं लगी हैं। आप लोग क्यों इस तरह के माफिया को शरण दे रहे हैं। आप लोग चाहते क्या है? मुख्तार अंसारी कुख्यात अपराधी है। उसने मेरे भाई की हत्या करवाई, मुख्य गवाह राम सिंह मौर्या और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश कुमार की हत्या करवाई। इस तरह से उन्होंने तमाम हत्याएं करवाई है। आप ऐसे लोगों को शरण देकर समाज को क्या देना चाहते हैं। एक बार मैं पुनः अनुरोध करता हूॅ कि इस पर विचार कर लें कि आपकी पार्टी किस हद तक जा रही है और कहां जा रही है। इस पर तो एक बार विचार कर ही लेना चाहिए कि ऐसे लोगों को शरण देकर संदेश क्या देना चाहते हैं। आपकी पार्टी के वाराणसी से विधायक रहे अजय राय ने कहा था कि उन्हें मुख्तार अंसारी से खतरा है। जब आपकी पार्टी के लोग पीड़ित है तो सोचिए कि हमारी की क्या हालत होगी, हमारा तो पूरा परिवार पीड़ित है। 2009 से आज 2021 हो गया है। मुकदमा चल रहा है और वह व्यक्ति कोर्ट में नहीं आया है। आप पंजाब से मुख्तार को नहीं छोड़ रहे है जबकि उसके बेटे की सरकारी सुरक्षा में राजस्थान सरकार द्वारा शादी करवाई जा रही है। कम से कम समाज में इस तरह का संदेश मत दीजिये। ऐसे अपराधियों को सजा दिलवाकर यह साबित करिए कि आपकी पार्टी अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ है। मुख्तार को कांग्रेस बनाये यूपी कमेटी का अध्यक्ष मुख्तार के सताए मऊ के कारोबारी अशोक सिंह ने प्रियंका और राहुल गांधी को भावुक चिट्ठी लिखी है। कांग्रेसी सरकारों की करतूत से आहत कारोबारी ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए हैं। व्यथित अशोक ने चिट्ठी में लिखा है कि यदि अपराधियों से कांग्रेस को इतना ही प्रेम है तो अजय कुमार लल्लू को हटाकर मुख्तार को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित कर देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in