dhobi-samaj-wearing-mlc-arvind-sharma-garland-of-21-kg
dhobi-samaj-wearing-mlc-arvind-sharma-garland-of-21-kg

धोबी समाज ने एमएलसी अरविंद शर्मा को पहनायी 21 किलो की माला

लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। धोबी समाज ने नव निर्वाचित एमएलसी अरविंद शर्मा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर धोबी समाज के अध्यक्ष आशीष कन्नौजिया के नेतृत्व में समाज के सदस्यों द्वारा विधायक को 21 किलो की फूल माला पहनाकर व संत गाडगे की प्रतिमा को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया गया। इस अवसर पर आशीष कन्नौजिया ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य से केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश में विकास को और तीव्र गति से जन-जन तक पहुंचाने के लिए अरविंद शर्मा को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विकास को गति देने के लिए कन्नौजिया समाज हमेशा अरविंद शर्मा के साथ रहेगा। वहीं अरविंद शर्मा ने कहा कि वे गरीब तबके के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने धोबी समाज के सदस्यों के प्रति आभार जताया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से आकाश कन्नौजिया, आशीश चौधरी, अरूण चौधरी, विशाल चौधरी, रामचंद्र, विशाल, विकास आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in