democracy-fighter-honored-in-farrukhabad-mela-ramnagar
democracy-fighter-honored-in-farrukhabad-mela-ramnagar

फर्रुखाबाद-मेला रामनगरिया में लोकतंत्र सेनानी सम्मानित

फर्रुखाबाद,14 फरवरी (हि.स.)। पांचाल घाट पर लगे मेला रामनगरिया की सांस्कृतिक पंडाल में आपातकाल लोकतंत्र सेनानी समिति, गंगा प्रदूषण निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोकतंत्र सेनानी एवं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी का संयोजन बृज किशोर मिश्र एडवोकेट ने किया। इस मौके पर बृज किशोर मिश्र ने गंगा में होने वाले प्रदूषण के कारणों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा भारत में अनादिकाल से गंगा जीवनदायिनी और मोक्षदायिनी रही है। मां गंगा भारतीय संस्कृति सभ्यता और अस्मिता के प्रतीक है। गंगा की अविरल और निर्मल शतक धारा के बिना भारतीय संस्कृति कल्पना असंभव है। विकास के नाम पर हो रहे अंधाधुंध बांध निर्माण गंगा की अविरलता में बाधक है। हाल में चमोली में हुई घटना को सबक के तौर पर लेने की आवश्यकता है। गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। फलस्वरूप गंगाजल की सुंदरता में दिनों-दिन सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में आए लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा जिस पार्टी ने देश को आपातकाल जैसे दुर्दिन दिखाएं। आज पुनः वही कांग्रेस किसान आंदोलन के नाम पर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र सेनानियों की यह जिम्मेदारी है कि वह किसान भाइयों को इस विषय पर जागरूक करें। एक बार पुनः लोकतंत्र को अस्थिर करने वालों के मंसूबों को धूल धूसरित करें। इस मौके पर महंत बाबा बालक दास ने कहा कि गंगा की पवित्रता उसके प्रवह में है। पहले भी गंगा पर संकट के बादल मंडराते रहे हैं। लेकिन हमारे महापुरुषों ने अपनी बुद्धि बल से उसे हल कर लिया था। गोष्ठी का संचालन रवि मिश्रा जिला संयोजक ने किया। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने की बात कही तथा जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा हमले को याद कर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। गोष्टी में लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार चंद शेखर कटियार ने आपातकाल की यातनाओं का जिक्र किया। इस मौके पर चंद शेखर कटियार को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से रामलखन मिश्रा, राम सिंह बाथम, मयंक कटियार, राहुल मिश्रा, रजनीश, राधेश्याम, जमादार सिंह, टापू राम, विजय वर्मा, राम सिंह, अवनीश कुमार आदि साधु संत मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रपाल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in