दीपोत्सव मना करे राममंदिर निर्माण का स्वागत - चंद्रिका उपाध्याय
दीपोत्सव मना करे राममंदिर निर्माण का स्वागत - चंद्रिका उपाध्याय

दीपोत्सव मना करे राममंदिर निर्माण का स्वागत - चंद्रिका उपाध्याय

-धर्म नगरी चित्रकूट वासियों से लोक निर्माण मंत्री ने की अपील चित्रकूट,01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 5 अगस्त को अयोध्या में रामजन्म भूमि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य मंदिर का शिलान्यास किया जायेगा। शनिवार को राज्यमंत्री श्री उपाध्याय ने कहा कि साढ़े पांच सौ साल की लड़ाई के बाद उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम लला को विराजमान करने के लिए भव्य मंदिर निर्माण का काम शुरू हो रहा है। हम सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह महान अवसर है। हम सब बहुत लंबे समय से यह आकांक्षा करे थे कि भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बने। अब वह घड़ी आ गई है। उन्होंने कहा कि 4 व 5 अगस्त को सभी चित्रकूट वासी अपने-अपने घरों पर दीपावली मनाये। सब लोग दीप जलाएं, घरों में प्रकाश करें और यथा संभव रामचरितमानस का पाठ करें। जो लोग 24 घंटे का मानस पाठ करा सकते हैं वह जरूर कराएं। कहा कि, चित्रकूट में भगवान श्रीराम यहां पर साढ़े ग्यारह वर्ष कामदगिरि पर्वत पर विराजे थे इसी वजह से लाखों लोग निरंतर यहां आते रहते हैं।इसलिए प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट से भी संदेश जाना चाहिए कि अयोध्या की भांति चित्रकूट के बाशिंदे भी मंदिर निर्माण को लेकर खासे प्रफुल्लित हैं। अंदर हृदय से भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्मित होने से अहलादित हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान श्रीराम का मंदिर बिना किसी विघ्न बाधा के निर्मित हो जाये।सभी सनातन धर्म के लोग 4 व 5 अगस्त को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाये और रामचरितमानस का पाठ करें। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in