बिकरु कांड : वायरल वीडियो में दावा, विकास और अमर ने सीओ को मारा
बिकरु कांड : वायरल वीडियो में दावा, विकास और अमर ने सीओ को मारा

बिकरु कांड : वायरल वीडियो में दावा, विकास और अमर ने सीओ को मारा

- हत्यारोपी शशिकांत की पत्नी मनु विकास को बता रही जल्लाद कानपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। बिकरु कांड यानी सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की घटना पर इन दिनों रोज-रोज खुलासे हो रहे हैं। वायरल हो रहे ऑडियो व वीडियो में पुलिस को काफी हद तक मदद भी मिल रही है। हालांकि कुछ वीडियो और ऑडियो फेक भी आ रहे है। कुछ भी हो रविवार को एक और वीडियो हत्यारोपी शशिकांत पाण्डेय की पत्नी मनु का वायरल हुआ। जिसमें मनु बता रही है कि मेरे कमरे के बाहर विकास दुबे और अमर दुबे ने सीओ देवेन्द्र मिश्रा की गोली मारकर हत्या की है। इस वीडियो में मनु यह भी कह रही है कि विकास का दूसरा नाम जल्लाद है। बिकरू हत्या कांड के आरोपी शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में मनु कह रही है कि विकास दुबे का दूसरा नाम जल्लाद था। मनु ने बताया कि विकास दुबे ने चिल्लाते हुए कहा था कि सीओ मेरा एनकाउंटर करने आया था। इसके बाद अमर दुबे और विकास ने गोली मारी थी। वहीं विकास के भतीजे अतुल दुबे ने बताया था कि सीओ यहां पर छिपे हुए हैं। मनु ने कहा है कि विकास का दूसरा नाम जल्लाद था। जिस वक्त पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ चल रही थी, मनु दोनों मासूम बच्चों के साथ खुद को कमरे में कैद कर लिया था। मनु वायरल वीडियो में बता रही है कि मेरे कमरे के पास ही सीओ की हत्या हुई थी। अतुल दुबे ने बताया था कि सीओ यहां पर लेटा हुआ है। विकास दुबे ने कहा था कि मेरा एनकाउंटर करने आया था, इसके बाद विकास और अमर दुबे ने गोली मारी थी। मैं सब कुछ कमरे से सुन रही थी। बताते चलें कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय अपने बेटे शशिकांत के साथ पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाई थी। शशिकांत घटना को अजांम देने के बाद फरार हो गया था। एसटीएफ ने शशिकांत को बीते 14 जुलाई को गिरफ्तार किया था। शशिकांत की निशानदेही पर पुलिस से लूटी गई एके.47 और रायफल बरामद की गई थी। वहीं प्रेम प्रकाश घटना के दूसरे ही दिन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in