daily-10-thousand-houses-with-government-offices-and-public-places-sanitization-mandalayukta
daily-10-thousand-houses-with-government-offices-and-public-places-sanitization-mandalayukta

सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों के साथ रोजाना 10 हजार घर हों सैनिटाइजेशन : मंडलायुक्त

— कोविड की जागरुकता के लिए महापौर चलाएं प्रभावी अभियान कानपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। वैश्विक महामारी के महानगर में बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन चिंतित हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सख्त निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर रोजाना सैनिटाइजेशन किया जाए। इसके साथ ही नगर निगम रोजाना करीब छह हजार घरों का जो सैनिटाइजेशन कर रहा है उसकी क्षमता 10 हजार के पार किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नगर निगम पिछले 20 दिनों से विभिन्न चिन्हित और ज्यादा कोविड केसेज पाए गए क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चला रहा है। शनिवार को मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने कुछ स्थलों का दौरा किया और चल रहे स्वच्छता अभियान की निगरानी की। मंडलायुक्त ने चुन्नीगंज बस स्टेशन, शेल्टर होम चुन्नीगंज, कल्याणपुर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों और रावतपुर रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। बताया कि नगर निगम ने इस बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान के लिए तीन सौ से अधिक स्वच्छता कर्मचारियों और 156 विभिन्न प्रकार के वाहनों को तैनात किया है, जिनके पास 41,000 लीटर सैनिटाइजर वितरण क्षमता है। रोजाना औसतन 5000 से 6000 घरों को 40 से 45 वार्डों में कवर किया जाता है। इसमें लगभग 700 कंटेन्मेंट क्षेत्र भी दैनिक आधार पर सम्मिलित हैं। लेकिन इसकी क्षमता 10 हजार के पार करना है। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बाजार स्थान (विशेष रूप से फल और सब्जियां), पार्किंग क्षेत्र, सार्वजनिक पार्क जहां हर दिन हजारों लोग आते हैं उनको अनिवार्य रुप से प्रत्येक दिन सैनिटाइज किया जाए। सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों को भी प्रत्येक दिन सैनिटाइज किया जाए। स्वच्छता के साथ-साथ मंडलायुक्त ने महापौर प्रमिला पाण्डेय से कोरोना को लेकर प्रभावी सामूहिक जागरुकता अभियान चलाने के लिए सभी वार्ड सदस्यों को शामिल करने और प्रेरित करने की बात कही। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in