जौनपुर, 07 मार्च (हि.स.)। रविवार की दोपहर खबर कवरेज करने गये पत्रकार पर दबंगों ने धारदार हथियार से प्रहार कर जान लेने का प्रयास किया। इस वारदात में पत्रकार को गम्भीर चोटें आयी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी, वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के राउतपुर गांव में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। रविवार को राजस्व कर्मचारियों द्वारा विवादित जमीन की पैमाईश चल रही थी। इसी बीच खबर करने पहुंचे पत्रकार संजीव सिंह पर एक पक्ष के लोगों उन पर हमला बोल दिया। पहले दबंगो ने पत्रकार की कैमरा छिना, विरोध करने पर उनके ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इस वारदात में पत्रकार बुरी तरह से जख्मी हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन ले गयी। हालत नाजुक देखते हुए संजीव सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्रकार के लिखित तहरीर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलास में जुट गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश