cutting-on-the-bridge-side-of-ramnagar-ghat-regional-mla-reached-the-spot
cutting-on-the-bridge-side-of-ramnagar-ghat-regional-mla-reached-the-spot

रामनगर घाट के पुल किनारे कटान, क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे

वाराणसी, 30 जून (हि.स.)। रामनगर घाट के गंगा पुल के समीप कटान से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी है। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव को इसकी जानकारी दी। कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर विधायक बुधवार को मौके पर पहुंचे और कटान का निरीक्षण किया। गंगा किनारे कटान से निकट स्थित पीपल का वृक्ष और बिजली के खम्भे को गिरने की आशंका देख विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों को फोन से इसकी जानकारी दी। विधायक ने कटान वाले स्थान पर मिट्टी पाटने के लिए अधिकारियों से कहा। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यहां हर वर्ष कटान होता है। ऐसे में यहां गिट्टी और बालू डाल के ठीक ढंग से समतल कराया जाय। जिससे यहां घाट पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े। कैंट विधायक ने क्षेत्रीय लोगों को बताया कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान होगा। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय में कैंट विधायक ने डॉ.श्वेत सिंह के साथ पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक ने सागौन का पौधा लगाया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in