country-will-not-become-great-by-just-celebrating-jayanti-ashok-gadia
country-will-not-become-great-by-just-celebrating-jayanti-ashok-gadia

केवल जयंती मनाने से देश महान नहीं बनने वाला: अशोक गदिया

गाजियाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। मेवाड़ ग्रुप इंस्टीट्शन्स के चेयरमैन डाॅ. अशोक गदिया ने कहा कि मात्र जयंती मना लेने से देश महान नहीं बनने वाला। महापुरुषों की जयंती से लोग जागरूक हों। सकारात्मक सोच के साथ महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ें, तभी देश महान बनेगा। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह के 354वें जयंती समारोह में डाॅ. अशोक गदिया ने कहा कि विश्व के इतिहास में गुरु गोविन्द सिंह जैसा महान बलिदानी पैदा नहीं हुआ। देश के लिए उन्होंने अपने पिता व बच्चों का बलिदान तक कर दिया। वह अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहे, मगर अपनी कौम की आन, बान और शान को नहीं छोड़ा। परिवार बलिदान हो जाने के बावजूद वे टूटे नहीं, बल्कि दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया। उनका संघर्ष अत्याचारियों के खिलाफ था। गुरु गोविन्द सिंह समाज प्रवर्तक थे। सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने खालसा पंथ बनाया। हर परिवार का एक सदस्य सिक्ख जरूर बने। लेकिन उनकी यह परम्परा आगे तक न चल सकी। अगर उनकी सोच को हम लोग बल देते तो देश का नक्शा आज विश्व में अनूठा होता। विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन, कविताओं, कहानी के जरिये गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों व जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल, निधि सिंह, डाॅ. चेतन आनंद आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in