फिरोजाबाद में 17 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, संख्या हुई 753
फिरोजाबाद में 17 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, संख्या हुई 753

फिरोजाबाद में 17 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, संख्या हुई 753

फिरोजाबाद, 02 अगस्त (हि.स.)। जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से अब संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 753 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नीता कुलश्रेष्ठ ने पुष्टि करते हुये बताया कि रविवार को जनपद में 17 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनपद में अब कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अब 753 हो गयी है। जिसमें से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 591 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 14 मरीजों को रेफर किया गया है। इस प्रकार जनपद में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 107 है। जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 24906 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गये है। जिनमें से 23428 रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in