corona-positive-doctor-couple-after-vaccination-in-kasganj
corona-positive-doctor-couple-after-vaccination-in-kasganj

कासगंज में वैक्सीनेशन के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए चिकित्सक दंपति

कासगंज, 12 मार्च (हि.स.)। जिले में वैक्सीनेशन के बाद दंपति के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चिकित्सक दंपत्ति को उनके आवास पर एटा में होम आइसोलेट किया गया है। कासगंज जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक दंपत्ति एटा जनपद के मूल निवासी हैं। इन्हें वैक्सीनेशन की दोनों डोज पहले चरण में ही दी जा चुकी हैं। लेकिन दो दिन पूर्व एटा स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ी खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत हुई। उपचार लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद कोरोना एंटीजन टेस्ट कराया गया। जिसमें दोनों ही दंपति चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए। इनके परिवार के दो अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कासगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार की देर शाम चिकित्सक दंपत्ति के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक का भाई तैनात है। वह भी एटा आया हुआ था। उस के माध्यम से ही चिकित्सक दंपत्ति पॉजिटिव हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in