भारतीय ज्ञान परंपरा में है कोरोना संकट का हल: जे नंदकुमार
भारतीय ज्ञान परंपरा में है कोरोना संकट का हल: जे नंदकुमार

भारतीय ज्ञान परंपरा में है कोरोना संकट का हल: जे नंदकुमार

मेरठ, 07 जुलाई (हि.स.)। प्रज्ञा प्रवाह परिषद के अखिल भारतीय संयोजक जे नंदकुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा एवं भारतीय जीवन पद्धति दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। वर्तमान समय में जिस संकट से विश्व एवं भारत जूझ रहा है, उसका निराकरण प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में संभव है। इसके लिए हमारे अकादमिक जगत को जिम्मेदारी एवं दृढ़ इच्छाशक्ति जागृत करनी होगी। तभी हम प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा पर अनुसंधान कार्य कर पाएंगे। उसका लाभ ले पाएंगे। चौधरी चरण सिंह विवि के राजनीति विज्ञान विभाग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ, जेपी रूहेलखंड विवि बरेली की दीनदयाल शोध पीठ और प्रज्ञा प्रवाह वेस्ट यूपी क्षेत्र के तत्वावधान में सात दिन से चल रही कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यशाला के अंतिम दिन मुख्य वक्ता जे नंदकुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में भारतीय आयुर्वेद पद्धति के द्वारा इस महामारी के निराकरण का मार्ग खोजना चाहिए। हमारे यहां प्राचीन समय में असाध्य रोगों के लिए आयुर्वेद में निराकरण मौजूद था। वर्तमान समय में यह हम सब भारतीयों के लिए सोचने का एवं चिंतन करने का विषय है कि हमें आयुर्वेद पद्धति द्वारा बनाई गई औषधियों की आज्ञा भी एलोपैथी के डॉक्टरों द्वारा लेनी होगी। क्या हमने अपनी चिंतन परंपरा एवं ज्ञान विज्ञान को इतना गौण बना दिया है। हमें भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित एवं प्रतिस्थापित करने के लिए प्राचीन ग्रंथों में विद्यमान ज्ञान विज्ञान का अध्ययन एवं उस पर शोध कार्य करना होगा तभी हम विश्व में उत्पन्न समस्याओं का निराकरण एवं समाधान प्रस्तुत कर पाएंगे। सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पवन शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग चार हजार लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला में भारत के लगभग सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और चार देशों यूएई, फिलीपींस, नाइजीरिया व नेपाल के अध्येताओं ने सहभाग किया। इसमें जिसमें 73 आचार्य, 205 सह आचार्य, 1311 सहायक आचार्य, 877 शोध विद्यार्थी, 375 विद्यार्थी एवं 154 अध्येता शामिल रहे। इस मौक पर डाॅ. राजेंद्र राठौर, डाॅ. भानुप्रताप, संतोष त्यागी, नितिन त्यागी, मितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in