constitution-of-country-is-in-danger-in-bjp-government-mp-vishmbhar-prasad-nishad
constitution-of-country-is-in-danger-in-bjp-government-mp-vishmbhar-prasad-nishad

भाजपा सरकार में खतरे में है देश का संविधान:सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद

चित्रकूट,10 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव समेत 12 सपाइयों को जिला प्रशासन के जेल भेजने की निन्दा करते हुए कहा कि चित्रकूट से 2022 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जायेगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमले बोलते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता को बतायेंगे। शनिवार को सपा राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सात सदस्यीय कमेटी ने एमएलसी मान सिंह यादव, एमएलसी रमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर यादव, बांदा सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व सपा नेता डाॅ निर्भय सिंह पटेल को सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव से जेल में मिलने को भेजी थी। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल से अनुमति लेने के बाद भी जेलर ने अनुज सिंह यादव समेत 12 सपाइयों से जेल में भेंट नहीं करने दी। इस पर खफा राज्यसभा सांसद निषाद ने कहा कि प्रदेश में अघोषित एमरजेंसी है। लोगों को झूठे मामले में जेल भेजकर उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। भाजपा सरकार संविधान से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता को बतायेंगे। भाजपा सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी सब चौपट है। आगामी कालखण्ड समाजवादी पार्टी का होगा। विधानसभा में मुख्यमंत्री विधायकों को धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में अम्बेडकर जयंती पर दलित दीपावली मनाई जायेगी। भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। संविधान को बचाने को दलित दीपावली मनाई जा रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिला सचिव सुभाष पटेल समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in