congress-will-contest-strongly-at-three-tier-panchayat-elections-naresh-thakur
congress-will-contest-strongly-at-three-tier-panchayat-elections-naresh-thakur

कांग्रेस मजबूती से लडे़गी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नरेश ठाकुर

चित्रकूट, 03 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव प्रभारी नरेश ठाकुर ने कहा कि जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में चुनाव प्रभारी नरेश ठाकुर ने कहा कि जल्द जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। कांग्रेसी पंचायत चुनाव मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर जनता का विश्वास जीतें। कांग्रेस की नीतियों को बताकर कार्यकर्ता प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेसी एकजुटता के साथ पंचायत चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस नेत्री रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेसी पंचायत चुनाव में भाजपा की ईंट से ईंट बजा देंगे। बैठक में विजयमणि त्रिपाठी, राकेश वर्मा, अवधेश करवरिया, विपिन पाण्डेय, संदीप पटेल, शिवगुलाम वर्मा, चुनबाद, जितेन्द्र सोनकर, बिन्दा देवी, शिवकलिया, नीतू देवी, राहुल वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवशंकर खंगार, लवकुश केशरवानी, कामता द्विवेदी, नीरु गुप्ता आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in