प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में जोरदार वापसी करेगी कांग्रेस
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में जोरदार वापसी करेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में जोरदार वापसी करेगी कांग्रेस

बड़ौत, 22 जुलाई (हि.स.)। बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में गांधी बुधवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोर्डिनेटर खालिद खान ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी की सत्ता में जोरदार वापसी करेगी। प्रदेश में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। कांग्रेस नेता नगर में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के चयन को आए हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सारा फोकस 2022 के विधानसभा चुनाव में संगठन मजबूती पर है ताकि प्रदेश की सत्ता में वापसी की राह तलाशी जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा से सीधे मुकाबले में है और इस बार कांग्रेस सत्ता में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में वापसी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर फेल हो चुकी है। आने वाला कल कांग्रेस का है। जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि योगी सरकार की तानाशाही के सामने हर कांग्रेसी सीना तानकर खड़ा है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश पिछले कई दशकों से बदहाल है। कांग्रेस की वापसी यदि हुई तो प्रदेश में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मीटिंग में कांग्रेस नेता ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के विभिन्न पदों के लिए आवेदन भी लिए। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया, विधि प्रकोप के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, राजीव सैन, जिला प्रवक्ता शकील अहमद, यशवीर सिंह, हरेन्द्र एडवोकेट, सचिन देव, नूर मलिक,नूर हसन मलिक जियाउल श्योरान आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ गौरव साहनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in