congress-free-india-dream-will-not-be-fulfilled---pankhuri-pathak
congress-free-india-dream-will-not-be-fulfilled---pankhuri-pathak

कांग्रेस मुक्त भारत का सपना नहीं होगा पूरा - पंखुड़ी पाठक

- देश में कांग्रेस 05 लाख सोशल मीडिया वालेंटियर बनाने के अभियान में जुटी अमेठी, 17 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया कमेटी की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने बुधवार को कहा कि कांग्रेसमुक्त भारत का सपना न पूरा हुआ है और न होगा। इस देश के संविधान की जो विचारधारा है, वही विचारधारा कांग्रेस की है। वह यूपी में सोशल मीडिया पर कांग्रेस और युवाओं के बीच परस्पर निकटता बनाने की रणनीति को लेकर चल रहे अभियान को संबोधित कर रही थीं। सोशल मीडिया पर युवाओं का लुभाने के लिए कांग्रेस का अभियान आज से शुरू हो गया। गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रीमती पाठक ने कहा कि कांग्रेस को खत्म नहीं किया जा सकता। भाजपा अपना अस्तित्व बचाए। उन्होंने बताया कि देश में कांग्रेस 05 लाख वालेंटियर बनाने के अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 2014 में सोशल मीडिया के बलबूते ही भाजपा ने सरकार बनाने का काम किया था। 2019 के पहले और बाद में मीडिया में अमेठी की चर्चा होती थी और भाजपा भी अमेठी का नाम लेती थी। अमेठी के विकास पर सवाल उठाए जाते थे। लेकिन चुनाव के बाद अमेठी पर चर्चा नहीं होती। यहां की सांसद लंबे समय से दिखाई नहीं देतीं। पोस्टर लगाकर उन्हें बुलाना पड़ता है, तब भी चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को चर्चा में लाने का काम सोशल मीडिया ने किया है। पेट्रोल-डीजल पर सिर्फ कांग्रेस नहीं, आम जनता भी अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा कर रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर जल्द ही हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/असगर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in