complaint-filed-in-varanasi-against-disputed-statement-of-bjp-mp-manoj-tiwari
complaint-filed-in-varanasi-against-disputed-statement-of-bjp-mp-manoj-tiwari

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के विवादित बयान के खिलाफ वाराणसी में परिवाद दाखिल

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी को चीनी एजेंट कहने पर नाराज वाराणसी,16 फरवरी (हि.स.)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद अभिनेता मनोज तिवारी के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर मनोज तिवारी के खिलाफ विधिक कार्यवाही के लिए परिवाद दर्ज कराया । न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने परिवार स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तिथि तय की है। जिला मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश महासचिव (विधि प्रकोष्ठ) वीरेंद्र कुमार और महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को शिवपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताया था। सांसद के विवादित और बेतुके बयान को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित है। नेताओं ने कहा कि सांसद ने किस आधार पर राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताया। इसका प्रमाण जनता के सामने रखे और माफी मांगे। सांसद तिवारी के बयान से कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचा है, इसलिए परिवाद दाखिल किया गया है। नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि मनोज तिवारी मीडिया में बने रहने के लिए अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। किसी पर गंभीर आरोप लगाने के पहले सोचना भी चाहिए। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि मनोज तिवारी सच्चे जनसेवक बने और सच्चाई सुनने की ताकत भी रखे। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश हित में लगातार मुद्दे उठा रहे है। परिवाद दाखिल करने के दौरान शिवजी सिंह, अशोक सिंह, हसन मेंहदी, वीरेंद्र पंडित, रोहित मिश्र, राजेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in