राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिलाधिकारी ने लगाए 200 कनेर के पौधे लगाया, जिले में 7,720 पौधरोपण
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिलाधिकारी ने लगाए 200 कनेर के पौधे लगाया, जिले में 7,720 पौधरोपण

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिलाधिकारी ने लगाए 200 कनेर के पौधे लगाया, जिले में 7,720 पौधरोपण

वाराणसी, 01 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को भदवड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 मार्ग पर बुधवार को 200 (कनेर) का पौधा लगाकर वृहद पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण के तहत आज जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ 7,720 पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षों का विशेष महत्व है। बरसात के मौसम के दौरान पौधारोपण किए जाने से शत-प्रतिशत पौधे लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जनपद में विशेष अभियान चलाकर नेशनल हाईवे मार्ग के दोनों तरफ सहित अन्य स्थानों पर बृहद पौधरोपण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को नामित भी किया गया है। उधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने चौबेपुर बाइपास के राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर 260 (बोगनवेलिया), उपजिलाधिकारी(पिण्डरा) नागापुर रामपुर चुप्पेपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर 250 (फाइकस, इमिलिया), उपजिलाधिकारी(राजातालाब) रूपापुर से लालपुर चट्टी के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर 1000 (बोगनवेलिया) तथा उपजिलाधिकारी (सदर) ने ऐढे़ के पास रिंग रोड फेज 1, पैकेज-1 पर 6010 (बोगनवेलिया, फाइकस, नीम) पौधारोपण कराया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/उपेन्द्र/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in