cm-yogi-will-participate-in-various-programs-for-five-hours-in-thakur-bankebihari39s-sports-ground
cm-yogi-will-participate-in-various-programs-for-five-hours-in-thakur-bankebihari39s-sports-ground

ठाकुर बांकेबिहारी की क्रीड़ास्थली में सीएम योगी पांच घंटे करेंगे विविध कार्यक्रमों में शिरकत

मथुरा, 12 फरवरी(हि.स.)। वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी रविवार वृंदावन पहुंचेंगे, जहां वह सर्वप्रथम बांकेबिहारी के दर्शन कर उनकी क्रीड़ास्थली में पांच घंटे विविध कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि तीर्थनगरी में अपने कार्यों की शुरुआत वह ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शनों से करेंगे। शासन द्वारा मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। मथुरा जिला प्रशासन को प्राप्त सीएम कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी रविवार 11.00 बजे- आगमन- पवन हंस हैलीपैड, वृंदावन 11.05 बजे - प्रस्थान- पवन हंस हैलीपैड से बाँकेबिहारी मंदिर 11.15 बजे - आगमन बाँकेबिहारी मंदिर 11.15 से 11.30 बजे तक - बाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन एवं पूजन 11.36 बजे - आगमन - परिकमा मार्ग स्थित स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के आश्रम 11.40 से 12.10 बजे तक केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ 12.15 बजे- आगमन - पर्यटन सुविधा केन्द्र 12.16 से 12.40 बजे तक - संतगणों से भेंट 12.40 से 01.10 बजे तक - आरक्षित 01.10 से 02.10 बजे तक - उत्तरप्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद की तृतीय बोर्ड बैठक 02.15 बजे - आगमन - पानीघाट स्थित संत विजय कौशल महाराज के आश्रम 02.15 से 02.45 बजे तक - समय आरक्षित 02.50 बजे- आगमन मेला स्थल वृंदावन 02.50 से 03.30 बजे तक - जनपद की विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और संबोधन 03.30 से 03.40 बजे तक - विनोद बाबा से भेंट 3.45 बजे - आगमन - श्री देवरहा बाबा घाट 3.45 से 4.00 बजे तक यमुना जी की आरती 4.00 बजे - प्रस्थान - श्री देवरहा बाबा घाट शाम 4.10 बजे से पवन हंस हैलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in