chief-minister-yogi-reassures-saints-yamuna-water-will-be-pure-in-2022
chief-minister-yogi-reassures-saints-yamuna-water-will-be-pure-in-2022

मुख्यमंत्री योगी ने संतों को किया आश्वस्त, 2022 में शुद्ध मिलेगा यमुना का जल

मथुरा, 14 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के संत महंत और धर्माचार्यों को 2022 के आखिर तक शुद्ध यमुना जल का भरोसा दिलाया है। वह यहां यमुना प्रदूषण को लेकर खासे गंभीर दिखे। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने संत महंत और धर्माचार्यो से मुलाकात की। संत एवं धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने एक फिर यमुना प्रदूषण का मुद्दा रखा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में ब्रज के संतों, धर्माचार्य एवं भगवताचार्यों के साथ मुलाकात कर यमुना शुद्धिकरण पर गहन मंथन किया। यहां मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य, गोकुल के पंकज बाबा, भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुरजी ने मुख्यमंत्री को ब्रज में यमुना की स्थिति से अवगत कराया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि ब्रजवासियों यमुना शुद्धिकरण की वर्षों पुरानी मांग को अब पूरा करने का समय आ गया है। यमुना में आज भी गंदे नाले गिर रहे हैं। यमुना शुद्धिकरण को लेकर लंबे समय से आंदोलन भी चल रहा है। मथुरा-वृंदावन ही एक मात्र तीर्थ ऐसा है, जो यमुना के तट पर है। इस पर मुख्यमंत्री ने संतों को यमुना प्रदूषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संतों को बताया कि यमुना जल्द ही प्रदूषण मुक्त होगी। केन्द्र सरकार भी इस पर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने वृंदावन में कुंभ को लेकर भी संतों के साथ चर्चा की। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in