chief-minister-yogi-adityanath-worshiped-at-gorakhnath-temple-on-mahashivaratri-festival
chief-minister-yogi-adityanath-worshiped-at-gorakhnath-temple-on-mahashivaratri-festival

महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा -अर्चना

गोरखपुर,11 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गुरूवार को गोरखपुर पंहुचे। महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुँँचकर शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि पर्व पर कैम्पियरगंज के भरोहिया शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मानसरोवर मंदिर में भी पूजा अर्चना कर सकते हैं। इन मंदिरो में भी मुख्यमंत्री योगी के आगमन की तैयारी की गई है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in